मऊ-मुंबई स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे:रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन नवंबर के आखिरी सप्ताह तक बढ़ाया

Nov 10, 2026 - 09:13
0
मऊ-मुंबई स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे:रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन नवंबर के आखिरी सप्ताह तक बढ़ाया
छठ के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। ये ट्रेनें नवंबर के आखिरी सप्ताह में दो-दो अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 01123, 22 और 27 नवंबर को चलेगी। मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन नंबर 01124, 24 और 29 नवंबर को चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष ट्रेन नंबर 01051, 25 और 26 नवंबर को चलेगी। बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन नंबर 01052, 26 और 27 नवंबर को चलेगी। हडपसर-गाजीपुर सिटी विशेष ट्रेन नंबर 01431, 24 और 27 नवंबर को चलेगी। गाजीपुर सिटी-हडपसर ट्रेन नंबर 01432, 26 और 29 नवंबर को चलेगी। रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों के ठहराव, समय-सारिणी, रेक और रास्ते में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें पहले से तय व्यवस्था के अनुसार चलेंगी। छठ के बाद पूर्वांचल के कई लोग काम के लिए महाराष्ट्र और दूसरे शहरों में लौटते हैं। नियमित ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल होता है और वेटिंग लंबी रहती है। अतिरिक्त फेरों से मऊ, बनारस और गाजीपुर के यात्रियों को आने-जाने का एक और विकल्प मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User