झांसी में धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर भड़के दामोदर यादव:बोले-सुधार जाओ झांसी वाले विधायक, नहीं तो 25 गाड़ियों से आएंगे और पच्चीस हजार वोट से हराएंगे

Nov 10, 2026 - 18:54
0
झांसी में धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर भड़के दामोदर यादव:बोले-सुधार जाओ झांसी वाले विधायक, नहीं तो 25 गाड़ियों से आएंगे और पच्चीस हजार वोट से हराएंगे
झांसी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हनुमंत कथा को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। अब आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कथा के आयोजक भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि झांसी वाले विधायक सुधर जाओ, नहीं तो हम 25 किलोमीटर से 25 गाड़ियां लेकर झांसी आएंगे और तुम्हें 25 हजार वोट से हराने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाएं हुई हैं, वहां के नेता चुनाव हारे हैं। ऐसे 25 उदाहरण होने की बात भी कही। बता दें कि झांसी में भाजपा सदर विधायक रवि शर्मा की ओर से 11 से 13 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजित कराई जा रही है। इस दौरान दिव्य दरबार भी प्रस्तावित है। विधायक की ओर से आयोजन की जानकारी सामने आने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था। दरअसल, हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच से भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और विभिन्न संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सपा नेताओं ने यहां तक कह दिया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को झांसी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कुछ नेताओं की ओर से उन्हें और कथा के आयोजक को जूते की माला पहनाने जैसी चेतावनी भी दी गई। विरोध के बीच सोशल मीडिया भी दो खेमों में बंटा नजर आया। एक तरफ कथा के आयोजन का विरोध किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ समर्थक भी इसके पक्ष में सामने आ रहे हैं। अब इस विवाद में दतिया जिले के सेवढ़ा निवासी आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव भी कूद पड़े हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वह झांसी में होने वाली कथा का विरोध करेंगे। वीडियो में राजा भैया का भी किया जिक्र दामोदर यादव ने वीडियो में सबसे पहले कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा कराने को लेकर निशाना साधा। इसके बाद उन्होंने झांसी के सदर विधायक रवि शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि दतिया झांसी के पास ही है। उन्होंने दोबारा चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विधायक नहीं सुधरे तो वह 25 गाड़ियों के साथ झांसी आएंगे और उन्हें 25 हजार वोट से हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जहां-जहां कथाएं हुई हैं, वहां नेता चुनाव हारे हैं। इसलिए विधायक भी हार की तैयारी कर लें। विधायक का पक्ष नहीं आया सामने इस मामले में कथा के आयोजक और भाजपा सदर विधायक रवि शर्मा से फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। हालांकि उन्होंने समाजवादी पार्टी के विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले दी थी। चुनावी समय के चलते विधायक भी विवादों से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User