सिद्धार्थनगर में लक्ष्मी जागरण संपन्न:भजन और झांकियों की हुई प्रस्तुति, भाजपा नेता हरिशंकर ने की आरती
सिद्धार्थनगर में इटवा क्षेत्र के कोटखास गांव में दीपावली पर श्री नव युवक लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से मां लक्ष्मी पूजन के उपलक्ष्य में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भक्ति गीतों और देवी-देवताओं की झांकियों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण की शुरुआत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की झांकी के दर्शन-पूजन से हुई। जय माता दी जागरण ग्रुप की भजन गायिका रीता पांडेय ने 'तेरे दर पे वो मेरी मैया, तेरे दीवाने आये हैं' सहित कई भजन प्रस्तुत किए। गायक गोपाल शुक्ला ने भी भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और वीर हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता हरिशंकर सिंह ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के दर्शन-पूजन कर आरती की। आयोजन में समिति के संरक्षक एवं बीडीसी प्रतिनिधि चंदन सिंह, अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष उत्तम गुप्ता सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)