बस्ती में 1135 प्रतिमाएं स्थापित, कुआनो नदी में विसर्जन शुरू:अमहट घाट पर CCTV से हुई निगरानी, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

Nov 11, 2026 - 23:00
0
बस्ती में 1135 प्रतिमाएं स्थापित, कुआनो नदी में विसर्जन शुरू:अमहट घाट पर CCTV से हुई निगरानी, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
बस्ती में बुधवार देर शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। शहर के अमहट घाट पर कुआनो नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर CCTV कैमरों से भी निगरानी की गई। पूजन-अर्चन के बाद कुआनो नदी में विसर्जन अमहट घाट पर पहुंचीं मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्हें कुआनो नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी और संबंधित अधिकारी लगातार सतर्क रहे। CCTV कैमरों से भी रखी गई नजर विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत CCTV कैमरे लगाए गए थे। इनके जरिए घाट पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रशासनिक निगरानी के बीच प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला आगे बढ़ता रहा। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। बुधवार देर शाम शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक जारी रहा। बता दें कि जिले में कुल 1135 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User