लखनऊ में पुलिस के सामने युवक पर सरिये से हमला:सिर फटा, घर में घुसकर मारा; भतीजी बोली- चाचा पिटते रहे, पुलिस वाले देखते रहे

Nov 11, 2026 - 23:00
0
लखनऊ में पुलिस के सामने युवक पर सरिये से हमला:सिर फटा, घर में घुसकर मारा; भतीजी बोली- चाचा पिटते रहे, पुलिस वाले देखते रहे
लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक लोहे की सरिया से हमला किया गया। राजेश के सिर में चोट आई। आरोप है कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला 9 नवंबर को सैरपुर थाना क्षेत्र के दुग्गौर गांव का है। वीडियो में एक युवती कहते हुए नजर आ रही है कि पुलिस के सामने मेरे चाचा को सरिया से मारा गया है। वीडियो में वहां एक पुलिसकर्मी भी मौजूद दिख रहा है। भतीजी का आरोप है कि चाचा को आरोपी पीट रहे थे। वहां पुलिसकर्मी सिर्फ देख रहे थे। देखिए 2 तस्वीरें… कपड़े सुखाने छत पर गए थे, वहीं किया हमला जानकारी के मुताबिक, राजेश का पड़ोस में रहने वाले सोनू और बबलू से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि राजेश कपड़े सुखाने छत पर गए थे। इसी दौरान सोनू और बबलू पड़ोस की छत से कूदकर उनके घर में घुसे और उन पर सरिया से हमला कर दिया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, राजेश के भाई ने पहले भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि सोनू और बबलू उस मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। इसी विवाद को लेकर राजेश के भाई मदन ने सोमवार को सैरपुर थाने में शिकायत दी थी। भतीजी का आरोप- चाचा को पीटते रहे, पुलिसकर्मी देखते रहे शिकायत की जांच के लिए पुलिस गांव पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस के मौके पर रहते ही दोनों आरोपियों ने राजेश के घर में घुसकर हमला किया। वायरल वीडियो में राजेश की भतीजी आरोप लगा रही है कि उनके चाचा पर पुलिस की मौजूदगी में हमला हुआ। उसका कहना है कि हमलावर राजेश को पीटते रहे और पुलिसकर्मी खड़े होकर देखते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User