लखनऊ में ‘तीन श्लोक में जीवन दर्शन’ पुस्तिका का विमोचन:कार्यक्रम में गोपाल राय ने कहा- श्रीमद्भागवत का संदेश सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास
लखनऊ के गोमती नगर के विशाल खंड में बुधवार को श्रीमद्भागवत पर आधारित आध्यात्मिक पुस्तिका ‘तीन श्लोक में जीवन दर्शन’ का विमोचन किया गया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक आरपी गुप्ता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गोपाल राय ने कहा कि पुस्तिका के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन और गूढ़ आध्यात्मिक संदेशों को सरल, सहज और सारगर्भित भाषा में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य आम जनमानस को श्रीमद्भागवत के ज्ञान, जीवन मूल्यों और भगवान कृष्ण के उपदेशों से परिचित कराना है। धर्म और संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश शिव महापुराण कथा के माध्यम से सनातन धर्मावलंबियों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। साथ ही धर्म के मूल सिद्धांतों को समझने और सनातन संस्कारों को दैनिक जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया गया। गोपाल राय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आध्यात्मिक साहित्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी शामिल हुए कार्यक्रम में ज्योतिर्विद पंडित राधेश्याम शास्त्री, सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव अमल कुमार वर्मा, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, अध्यक्ष डॉ. बीबी सिंह, सेवानिवृत्त सचिव मूल चंद्र यादव, इंजीनियर मनोज यादव, ओपी बेरी, मनीष राय, दिलीप सिंह, हिमांशु धवल, ओम शंकर गुप्ता, अनिल यादव और अध्यात्मविद् पंकज अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)