मदर डेयरी का दूध ₹4 प्रति लीटर तक महंगा:फुल क्रीम दूध ₹76 और टोंड ₹62 में मिलेगा; 6 महीने में दूसरी बार दाम बढ़ाए
मदर डेयरी ने दूध की कीमतें ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली-NCR में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने आखिरी बार 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)