वाराणसी में गोवर्धन पूजा आज, निकलेगी भव्य शोभायात्रा:हथुआ मार्केट से गोवर्धन धाम तक जाएगी, MP के सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि
गोवर्धन पूजा पर मंगलवार को वाराणसी में भव्य आयोजन होगा । साल 1972 से गोवर्धन पूजा समिति के तत्वाधान में चल रहे इस आयोजन के 54वें साल में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहेंगें। इसके अलावा प्रदेश के राज्य मंत्री गिरीश यादव भी रहेंगे। समारोह शाम में 5 बजे के बाद गोवर्धन धाम (नमो घाट) पर शुरू होगा। इसके पहले दोपहर 12 बजे के बाद हथुआ मार्केट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें यादव बंधु पारंपरिक गणवेश में मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से निकलेगी शोभायात्रा
गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया - गोवर्धन पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भय शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे हथुआ मार्किट से गोवर्धन पूजा समिति के तत्वाधान में शोभायात्रा शुरू होगी। जिसमें कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस वर्ष भी प्रयागराज और छत्तीसगढ़ से झांकिया वाराणसी पहुंचेंगी। वृन्दावन और मथुरा के कलाकार भी झांकियां लेकर पहुंचेंगे। इस शोभायात्रा को परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेन्द्र यादव उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे पहुंचेगी नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम
समिति के उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया - शोभायात्रा दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट, भैंसासुर होते हुए नमो घाट पहुंचकर सायं 5 बजे सभा में परिवर्तित हो जाएगी। शोभायात्रा में श्री कृष्ण - बलराम, शिव पार्वती, श्री राम से जुड़ी कई दूर दराज से आईं आध्यात्मिक झांकियां अपना प्रदर्शन करेंगी। आगे-आगे काशी वासियों के संग ग्वाल बालों की टोली, बनारसी लठ्ठबाजी (पटा बनेठी) एवं झांकियों में केदारनाथ मन्दिर की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। MP के सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया - शाम 5 बजे से नमो घाट पर विकशाल आध्यात्मिक सभा का शुभारंभ होगा। इस सभा के मुख्य अतिथि एमपी के सीएम मोहन यादव होंगे। जो सभा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करेंगे। उनके साथ मंच पर राज्य मंत्री गिरीश यादव भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इस मंच से शिक्षा, खेल, चिकित्सा, व्यापार, समाजसेवा के साथ कई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज के 10 लोगों को "गोवर्धन श्री सम्मान" प्रदान किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)