दूज पर टीका कराने जा रहे 4 भाइयों की मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार डीसीएम में घुसी,पिता बोले-घर वीरान हो गया, रो-रोकर बुरा हाल
आगरा से भाई दूज पर बहन के घर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 118 के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आगरा से औरैया जा रहा था परिवार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के बोदला मोहल्ला निवासी एक परिवार के 6 सदस्य अर्टिगा कार में सवार होकर आगरा से औरैया जा रहे थे। कार मोहित चला रहा था। कार में चार बड़े और दो बच्चे सवार थे। नगला सवी पूर्वी गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डीसीएम में पीछे से घुस गई। हॉस्पिटल में तीन ने तोड़ा दम पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को सैफई के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान मोहित चौहान (22) पुत्र परशुराम, गोविंद (26) पुत्र परशुराम,हरिओम चौहान (32) पुत्र परशुराम और विकास (21) पुत्र दीनदयाल की मौत हो गई। मोहित,गोविंद और हरिओम सगे भाई थे। वहीं छह वर्षीय हिमांशु और 10 वर्षीय रोतेश भी घायल हुए हैं। बच्चे सुरक्षित हैं। 15 दिन पहले ही ली थी नई गाड़ी
परिजनों ने बताया कि ये लोग गांव जा रहे थे। वहीं पास में बहन रहती है। वहां गाड़ी का पूजन कराने के लिए निकले थे। इन्होंने 15 दिन पहले ही गाड़ी ली थी। पिता परशुराम ने बताया कि गाड़ी 15 अक्टूबर को ली थी। दिल्ली में चलाते हैं। बहन के घर दूज पर जा रहे थे। घर वीरान हो गया है। गोविंद की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कोई नहीं बचा है। परिवार किराए के मकान में रहता है। बोदला में पसरा मातम
हादसे की खबर के बाद बोदला स्थित घर पर मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बार-बार बेसुध हो रहे हैं। मोहल्ले में आंखें नम हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)