दिवाली पर 16 साल का छात्र फंदे से लटका:पति के बाद बेटे की मौत से मां बेसुध, पुलिस जांच में जुटी

Nov 10, 2026 - 09:47
0
दिवाली पर 16 साल का छात्र फंदे से लटका:पति के बाद बेटे की मौत से मां बेसुध, पुलिस जांच में जुटी
आगरा में रविवार दिवाली की रात जब पूरा शहर रोशनी में नहाया था, तब सत्यनारायण धाम में एक घर का इकलौता चिराग बुझ गया। हाईस्कूल छात्र कृष्ण कुमार (16) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति के बाद बेटे की मौत से मां भावना विश्वास पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।मां का रुदन सुनकर पड़ोसियों का कलेजा कांप उठा। वह बार-बार कह रही थीं, पति के बाद मेरा यही तो सहारा था। मां को बिलखता देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। पड़ोसी उन्हें संभालते रहे, लेकिन वह बार-बार बेसुध हो जातीं। सीआईएसएफ में थे पिता सत्यनारायण धाम निवासी भावना के पति मुकुल कुमार सीआईएसएफ में तैनात थे। दो साल पहले उनकी असमय मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद भावना को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली। वह बेटे कृष्ण और बेटी खुशी (20) का पालन-पोषण कर रही थीं। दिवाली की रात क्या हुआ पुलिस के अनुसार, दिवाली की रात कृष्ण अपने कमरे में सोने गया। मां और बहन दूसरे कमरे में सो गईं। रात में किसी वक्त कृष्ण ने पंखे से फंदा लगा लिया। सुबह मां जगाने पहुंची तो उसे लटका देख बेहोश होकर गिर पड़ी। बेटी की चीख पर पड़ोसी दौड़े बेटी खुशी की चीख पर पड़ोसी पहुंचे। वे कृष्ण को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोरखपुर का है परिवार भावना मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली हैं। बेटी खुशी डिप्लोमा कोर्स कर रही है। बेटे के इस कदम के पीछे की वजह अभी किसी को नहीं पता। पुलिस कर रही जांच एकता थाना प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User