संतकबीरनगर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:दीपावली पर बुआ के घर मिठाई देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Nov 10, 2026 - 09:47
0
संतकबीरनगर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:दीपावली पर बुआ के घर मिठाई देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
संतकबीरनगर में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर संतकबीरनगर की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: भांजा घायल, दीपावली पर बुआ के घर मिठाई देने जा रहा था रविवार रात बुआ के घर मिठाई पहुंचाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर साथ मौजूद उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। पढ़ें पूरी खबर… 2. भैया दूज पर भोले शहीद बाबा स्थान पर लगा मेला: श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, बच्चों ने मिठाई, गुब्बारे और खिलौने खरीदे संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र के भगौसा गांव में सोमवार को भैया दूज पर भोले शहीद बाबा स्थान पर मेला लगा। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पढ़ें पूरी खबर… 3. दीपोत्सव पर जमकर हुई आतिशबाजी: 6 करोड़ के पटाखे बिके, शहर से लेकर गांवों तक सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर संतकबीरनगर में रोशनी, खुशियों और उल्लास के पर्व दीपावली पर इस बार संतकबीरनगर जनपद में उत्साह का अलग ही नजारा देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी की गूंज से पूरा जनपद रोशन नजर आया। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User