गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट की खुशबू से महकेगा अलीगढ़:सुबह से सब्जी बाजारों में लगी भीड़, 20 से ज्यादा सब्जियों का अन्नकूट बनाने की तैयारी

Nov 10, 2026 - 09:47
0
गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट की खुशबू से महकेगा अलीगढ़:सुबह से सब्जी बाजारों में लगी भीड़, 20 से ज्यादा सब्जियों का अन्नकूट बनाने की तैयारी
दीपावली के उल्लास के बाद अब अलीगढ़ में गोवर्धन पूजा की रौनक है। ब्रज की दहलीज पर बसे अलीगढ़ में इस पर्व का खास धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और अन्नकूट की परंपरा से जुड़ा यह त्योहार यहां सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि घर-घर की रसोई और बाजारों तक पहुंचता है। सुबह से बाजारों में अन्नकूट की खरीदारी मंगलवार सुबह से ही शहर के बारहद्वारी, दुबे पड़ाव और आगरा रोड समेत प्रमुख सब्जी बाजारों में अन्नकूट की सब्जियां खरीदने वालों की भीड़ जुटने लगी। दुकानों और फड़ों पर मौसमी सब्जियों की खूब बिक्री हो रही है। सब्जियों की क्वालिटी और वजन के अनुसार अन्नकूट के लिए तैयार सब्जियों के मिश्रण की कीमत 111 से 251 रुपये प्रति किलो तक है। एक नहीं, 20 से ज्यादा सब्जियों का संगम अन्नकूट की खासियत है कि इसमें एक-दो नहीं, बल्कि 20 से ज्यादा तरह की सब्जियां मिलाकर पकाई जाती हैं। आलू, अरबी, शकरकंद, गाजर, मूली, बैंगन, गोभी, कद्दू, लौकी, तोरई, टिंडा, परवल, भिंडी, टमाटर, मटर, सेम और दूसरी मौसमी सब्जियां इसमें शामिल की जाती हैं। हर सब्जी का अपना स्वाद, रंग और महत्व होता है। बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी का भी भोग गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट की सब्जी के साथ बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी बनाने की भी परंपरा है। नई फसल के आगमन और प्रकृति के प्रति आभार की भावना इस परंपरा से जुड़ी है। ग्रामीण और ब्रज अंचल में बाजरे की खिचड़ी का विशेष महत्व है। कई घरों में पूड़ी और दूसरे पारंपरिक पकवान भी तैयार किए जाते हैं। गोवर्धन पर्वत की पूजा, अन्नकूट का प्रसाद मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाया था। इसके बाद से गोवर्धन पूजा में पर्वत की परिक्रमा और अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा चली आ रही है। गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। भगवान को अन्नकूट अर्पित कर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की जाती है। दोपहर से शुरू होगा प्रसाद वितरण, शाम को पूजा शहर में जगह-जगह गोवर्धन पूजा के आयोजन होंगे। कई स्थानों पर दोपहर से ही अन्नकूट प्रसाद वितरण शुरू हो जाएगा, जबकि शाम को घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा की जाएगी। कहीं सामूहिक भंडारा होगा तो कहीं परिवार और मोहल्ले के लोग मिलकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस तरह दीपावली के बाद अन्नकूट की परंपरा बाजारों की रौनक से लेकर घरों की रसोई और सामूहिक आयोजनों तक त्योहार की मिठास घोलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User