राम की पैड़ी पर 9 बजे तक शो का इंतजार:लेजर शो से निराश होकर लौटे हजारों लोग, समय से पहले खत्म हुआ ड्रोन शो
दीपोत्सव के बाद सोमवार शाम को राम की पैड़ी पर भव्य ड्रोन और लेजर शो देखने की उम्मीद लेकर पहुंचे हजारों लोगों को शाम को निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों को रात 9 बजे तक आकर्षक प्रस्तुतियों का इंतजार रहा। ड्रोन शो भी निर्धारित समय से पहले समाप्त हो गया। लेजर शो नहीं हुआ, वहीं लेजर शो के लिए लगा सेट दिन में ही उखाड़ लिया गया था। इससे राम की पैड़ी पर पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों में मायूसी दिखाई दी। शाम होते ही राम की पैड़ी पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे लोगों को उम्मीद थी कि आसमान में ड्रोन के जरिए रामायण के प्रसंगों का भव्य प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही लेजर शो और रोशनी के जरिए रामनगरी की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इसी उम्मीद में लोग देर तक घाटों पर रुके रहे। वहीं शाम साढ़े छह बजे 10 मिनट का ड्रोन शो हुआ। जिसे कुछ ही श्रद्धालु देख सके। 9 बजे तक आसमान की ओर टिकी रहीं निगाहें रात 9 बजे तक बड़ी संख्या में लोग शो शुरू होने का इंतजार करते रहे। कई लोग मोबाइल कैमरे लेकर आसमान की ओर नजरें टिकाए रहे, लेकिन लेजर शो नहीं हुआ। ड्रोन शो भी पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बाद लोगों ने निराश होकर घर लौटना शुरू कर दिया। दीपोत्सव के बाद भी रामनगरी में विशेष आयोजन देखने की उम्मीद लेकर पहुंचे स्थानीय लोगों और बाहर से आए पर्यटकों के लिए यह अनुभव निराशाजनक रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)