बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत:रायबरेली में ऑटो सवार 3 लोग घायल, घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में ठाकुराइन खेड़ा के पास मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बस और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 27 वर्षीय वीरेंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली जा रहा था युवक वीरेंद्र यादव, राम बहादुर के बेटे और ताला गांव के निवासी थे। उनकी पिछले साल शादी हुई थी। वह एक कंपनी में ठेकेदारी का काम करते थे और दिल्ली जा रहे थे। हादसे के समय वह ऑटो में सवार थे। ऑटो चालक समेत तीन घायल बताया गया कि बस बछरावां से लालगंज जा रही थी। ठाकुराइन खेड़ा के पास सामने से आ रहे सीएनजी ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गुरुबख्शगंज निवासी राहुल (30), पुत्र किशन लाल, और शाबीर (60), पुत्र जाहिद, घायल हुए हैं। ऑटो चालक भी घायल है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बस चालक और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)