आजमगढ़ के DAV मैदान में जमकर मारपीट, वीडियो:कुर्सी, बेल्ट और बांस के डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई, देर रात दर्ज हुआ मुकदमा

Nov 10, 2026 - 06:30
0
आजमगढ़ के DAV मैदान में जमकर मारपीट, वीडियो:कुर्सी, बेल्ट और बांस के डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई, देर रात दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के DAV मैदान में दीपावली की रात पटाखों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच में विवाद हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर बेल्ट, कुर्सियों के साथ-साथ बांस के डंडे से जमकर मारपीट की गई। इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज भी हुई जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा और सुना जा सकता है। किस तरह से दोनों पक्ष एक दूसरे को मां बहन की गालियां देने के साथ एक दूसरे की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुकानदार से मारपीट का आरोप शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी पीजी कॉलेज मैदान में पटाखे की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने दुकानदार और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की रॉड से दुकानदार पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव निवासी रितेश सोनकर उर्फ अंगद पुत्र छोटक सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे डीएवी पीजी कॉलेज मैदान में पटाखे की दुकान लगाए हुए था। इसी दौरान महेंद्र गुप्ता, इशान और सोनू दास उसकी दुकान पर पहुंचे। पटाखे खरीदने को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि तीनों ने उसके और उसके भाई प्रदीप के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान महेंद्र ने लोहे की रॉड निकालकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गश खाकर मौके पर गिर पड़ा। आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कुछ देर बाद आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से दोबारा पहुंचे और दौड़ाने लगे। पीड़ित ने वाहन का नंबर UP32SE6444 बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पटाखा खरीदने के दौरान विवाद वहीं दूसरी ओर पटाखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में दुकानदार और उसके दो कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है कि तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दुकानदार महेंद्र गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सरफुद्दीनपुर निवासी महेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. हरिश्चंद्र गुप्ता के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में पटाखे की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान हथिया निवासी रितेश सोनकर उर्फ अंगद सोनकर, कदम घाट कलिनगंज निवासी प्रदीप सोनकर और एक अज्ञात व्यक्ति से पटाखा खरीदने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने महेंद्र गुप्ता और उनके कर्मचारी सोनू दास व ईशान को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महेंद्र गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User