देवरिया में जूते-चप्पल की दुकान में आग लगी:दुकानदार बोला- 15.75 लाख रुपए का सामान का नुकसान हुआ

Nov 09, 2026 - 23:41
0
देवरिया में जूते-चप्पल की दुकान में आग लगी:दुकानदार बोला- 15.75 लाख रुपए का सामान का नुकसान हुआ
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में सोमवार रात जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक, आग में करीब 15.75 लाख रुपए का सामान और नकदी जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव निवासी राम भरोसा चौरसिया बैकुंठपुर में करीब 30 साल से जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर दुकानदार को सूचना दी। राम भरोसा और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलती गई और पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दुकानदार के मुताबिक, आग में करीब 11 लाख रुपए के जूते-चप्पल और अन्य सामान जल गए। दुकान में लगा करीब 4.50 लाख रुपए का प्लाई और शीशा भी नष्ट हो गया। गल्ले में रखे 75 हजार रुपए नकद भी जल गए। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User