यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद में बर्तन कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, ढ़ाबे पर चाय पीने के दौरान युवकों से झगड़ा हुआ था
मुरादाबाद में दीपावली की रात बर्तन कारोबारी के 17 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित MDA ऑफिस के सामने खातिरदारी ढाबे पर हुई। यहां चाय पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मरने वाले की पहचान अब्दुल्ला के रुप में हुई। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। ढाबे के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में दो को ट्रक ने कुचला, शव सड़क पर चिपके, फावड़े से खरोंचकर उठान पड़े शाहजहांपुर में दिवाली की रात सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। ट्रक ने रविवार रात दो लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि शव जमीन से चिपक गए। शरीर के टुकड़े 20 मीटर दूर तक बिखर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फावड़े से खुरचकर शव को सड़क से इकट्ठा किया। चादर में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा रात एक बजे जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर परशुरामपुरी के एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मृतकों की पहचान विपिन कुमार और कौशल के रूप में हुई है। विपिन बस कंडक्टर और कौशन हेल्पर का काम करता था। ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)