वाराणसी में 21-22 नवंबर को बारिश का अलर्ट:50KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा,शहर का AQI 389 पहुंचा

Nov 19, 2026 - 09:05
0
वाराणसी में 21-22 नवंबर को बारिश का अलर्ट:50KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा,शहर का AQI 389 पहुंचा
काशी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से बनारस समेत पूर्वांचल के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, समुद्री हलचल के चलते हवाओं की दिशा में बदलाव होगा, जिसका असर पूर्वांचल के मौसम पर देखने को मिल सकता है। 21-22 नवंबर बारिश के संकेत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 21 नवंबर को बनारस समेत आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। AQI 389 पहुंचने से बढ़ी चिंता दूसरी ओर, वाराणसी में वायु प्रदूषण की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। शहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार महज 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 389 तक पहुंच गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User