बारात में अवैध असलाह और कारतूस लेकर पहुंचा युवक:फर्रुखाबाद में लोगों को धमकाया, पीड़ित ने थाने में तहरीर दी
फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के लोधीपुर गांव में मंगलवार रात बारात के दौरान एक युवक अवैध असलाह और कारतूस लेकर पहुंचा। उसने लोगों को धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी रियासुद्दीन की बेटी की बारात चढ़ रही थी। गांव का एक युवक बारात की व्यवस्था देख रहा था। इसी दौरान गांव का दूसरा युवक वहां आया और उससे गाली-गलौज करने लगा।
लोगों ने विरोध किया तो युवक घर गया और अवैध असलाह व कारतूस की पेटी लेकर लौट आया। उसने वहां मौजूद लोगों को धमकाया। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी युवक भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। युवक भाग गया और मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)