राहुल अमेरिका में बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र:अगर हम चुनावों का बॉयकॉट करेंगे, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। मेरे लिए, यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। अगर हमने चुनावों का बॉयकॉट करने का फैसला किया, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। और हम इसे खत्म नहीं करना चाहते। हमारी स्ट्रेटेजी है कि हम लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है। विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया में काफी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद हम चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा। हमें जानकारियां मिल रही हैं कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी कह रहे हैं कि वे इस तरह काम जारी नहीं रख सकते। अधिकारियों का कहना है कि पूरी व्यवस्था के ढहने में अब ज्यादा समय नहीं बचा। राहुल गांधी ने यह बात गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कही। राहुल की बातचीत की 2 बड़ी बातें, दिल्ली में प्रदूषण से लोग मर रहे अमेरिका के कोलंबिया दौरे की राहुल की 3 तस्वीरें… ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. राहुल अमेरिका में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी-एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)