ग्रैप-2 का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना- जिलाधिकारी मेरठ:निर्माण कार्यों पर भी रोक, सात प्रदूषण फैलाने वाले कोल्हू सील

Nov 19, 2026 - 08:49
0
ग्रैप-2 का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना- जिलाधिकारी मेरठ:निर्माण कार्यों पर भी रोक, सात प्रदूषण फैलाने वाले कोल्हू सील
मेरठ शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्पष्ट किया है कि मेरठ में ग्रैप-2 की व्यवस्था लागू है। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने संबंधित विभागों को ग्रैप के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 203 दर्ज किया गया। स्थानीय निगरानी केंद्रों में एमआईटी कॉलेज का एक्यूआई सबसे अधिक 245 रहा, जबकि गंगानगर में 209 दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें सक्रिय हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने लावड़ क्षेत्र के खरदौनी और जलालपुर गांव में कार्रवाई की। प्रतिबंधित ईंधन जलाकर प्रदूषण फैलाने के मामले में सात कोल्हुओं को सील कर दिया गया। टीम पुलिस बल के साथ दोनों गांवों में पहुंची और कोल्हुओं पर ईंधन तथा संचालन व्यवस्था की जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर सात कोल्हुओं को सील किया गया। खरदौनी गांव में संचालित कोल्हुओं में प्रतिबंधित ईंधन के रूप में पॉलिथीन जलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने कोल्हू संचालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू प्रतिबंधों का पालन कराना प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों से लेकर प्रतिबंधित ईंधन के इस्तेमाल तक पर निगरानी रखी जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User