जरूरत की खबर- शरीर का सुरक्षा कवच है फाइटोन्यूट्रिएंट्स:बीमारियों से बचाए, एक्सपर्ट से जानें 50 फाइटोन्यूट्रिएंट्स रिच फूड की लिस्ट

Nov 19, 2026 - 04:48
0
जरूरत की खबर- शरीर का सुरक्षा कवच है फाइटोन्यूट्रिएंट्स:बीमारियों से बचाए, एक्सपर्ट से जानें 50 फाइटोन्यूट्रिएंट्स रिच फूड की लिस्ट
हम रोज जो फल-सब्जियां खाते हैं, उनमें 25 हजार से ज्यादा नेचुरल केमिकल कंपाउंड होते हैं, जिन्हें ‘फाइटोन्यूट्रिएंट्स’ कहते हैं। ये पौधों को कीट, फंगस, संक्रमण और तेज धूप जैसे बाहरी खतरों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही फल-सब्जियों को उनका खास रंग भी देते हैं। जैसे टमाटर का लाल, गाजर का नारंगी और जामुन का बैंगनी रंग। फाइटोन्यूट्रिएंट्स की भूमिका सिर्फ पौधों की सुरक्षा और उन्हें रंग देने तक सीमित नहीं है। ये भोजन के जरिए हमारे शरीर में पहुंचकर सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में ‘फाइटोन्यूट्रिएंट्स’ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ सवाल- फाइटोन्यूट्रिएंट्स क्या होते हैं? जवाब- फाइटोन्यूट्रिएंट्स पौधों से मिलने वाले प्राकृतिक कंपाउंड हैं। इन्हें ‘फाइटोकेमिकल्स’ भी कहते हैं। ये पौधों की ग्रोथ और उनकी सुरक्षा से जुड़ी कई प्रक्रियाओं में भूमिका निभाते हैं। इनके अलग-अलग प्रकार पौधों में अलग-अलग काम करते हैं। सवाल- फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं? जवाब- ये शरीर के लिए ‘सुरक्षा कवच’ की तरह काम करते हैं। इसे ऐसे समझिए- सवाल- क्या शरीर खुद फाइटोन्यूट्रिएंट्स बना सकता है या यह भोजन से ही मिलता है? जवाब- शरीर खुद फाइटोन्यूट्रिएंट्स नहीं बना सकता। ये खासतौर पर पौधों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व हैं। इसलिए इन्हें भोजन के जरिए ही लिया जा सकता है। फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, मेवे और बीज इनके अच्छे सोर्स हैं। सवाल- फाइटोन्यूट्रिएंट्स कितने प्रकार के होते हैं? इनके प्रमुख सोर्स कौन-से हैं? जवाब- फाइटोन्यूट्रिएंट्स के हजारों प्रकार होते हैं। इन्हें गुणों के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें प्रमुख हैं- ग्राफिक में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और उनके प्रमुख फूड सोर्स देखिए- सवाल- ये फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में क्या काम करते हैं? जवाब- ये शरीर की सेल्स से लेकर हार्ट, आंखों और ब्लड वेसल्स तक की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, हर फाइटोन्यूट्रिएंट का काम अलग होता है। पॉइंटर्स से उनके काम समझिए- कैरोटेनॉयड्स फ्लेवोनॉयड्स एंथोसायनिन ग्लूकोसिनोलेट्स आइसोफ्लेवोन्स ऑर्गेनोसल्फर कंपाउंड फाइटोस्टेरॉल्स पॉलीफेनॉल्स सवाल- क्या फाइटोन्यूट्रिएंट्स हार्ट डिजीज का रिस्क कम कर सकते हैं? जवाब- हां, कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का लेवल घटाने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का रिस्क कम होता है। हालांकि इसके साथ संतुलित खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है। सवाल- क्या फाइटोन्यूट्रिएंट्स वजन घटाने में मदद कर सकते हैं? जवाब- हां, इसे पॉइंटर्स समझिए- हालांकि, वजन घटाने के लिए संतुलित डाइट के साथ रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। सवाल- क्या फाइटोन्यूट्रिएंट्स महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ में मदद करते हैं? जवाब- हां, खासतौर पर सोयाबीन के ‘आइसोफ्लेवोन्स’ और अलसी में मौजूद ‘लिग्नन्स’ को फाइटोएस्ट्रोजेन कहते हैं। ये शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह हल्का असर दिखा सकते हैं। कुछ महिलाओं में ये मेनोपॉज के दौरान होने वाली हॉट फ्लैशेज (अचानक गर्मी महसूस होना) जैसे लक्षणों में थोड़ी राहत दे सकते हैं। हालांकि, इनका असर हर महिला में एक जैसा नहीं होता। सवाल- क्या फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर के बीच कोई संबंध है? जवाब- हां, इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- किस रंग के फल-सब्जियों में कौन-से फाइटोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं? जवाब- फल-सब्जियों का रंग उनमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स के बारे में संकेत देता है। अलग-अलग रंगों के फूड आइटम्स में अलग-अलग तरह के प्लांट कंपाउंड होते हैं। ग्राफिक से समझिए- सवाल- रोज की डाइट में फाइटोन्यूट्रिएंट्स शामिल करने के लिए क्या खाएं? जवाब- रोज के खाने में अलग-अलग रंगों के फल-सब्जियां, दालें और साबुत अनाज शामिल करें। पॉइंटर्स में पूरा प्लान देखिए- नाश्ता: अंकुरित अनाज और मौसमी फल। लंच: हरी सब्जी, दाल और सलाद। शाम का स्नैक: मौसमी फल, मुट्ठीभर मेवे या भुने चने। डिनर: अलग-अलग रंगों की सब्जियां और साबुत अनाज। पूरे सप्ताह: अलग-अलग तरह की दालें, फल और मौसमी सब्जियां खाएं। ध्यान रखें- रोज एक ही तरह के फल-सब्जियां खाने की बजाय रंग और किस्म बदलते रहें। इससे अलग-अलग फाइटोन्यूट्रिएंट्स मिलेंगे। सवाल- क्या फ्रोजन और डिब्बाबंद फल-सब्जियों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स बचे रहते हैं? जवाब- इन्हें सुरक्षित रखने की प्रक्रिया में कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं, लेकिन सभी खत्म नहीं होते। हालांकि खरीदते समय बिना नमक और सॉस वाले विकल्प चुनें। सवाल- क्या ज्यादा मात्रा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स लेना नुकसानदायक हो सकता है? जवाब- आमतौर पर फल-सब्जियों और दूसरे नेचुरल सोर्स से फाइटोन्यूट्रिएंट्स लेना सेफ है। लेकिन इनका सप्लीमेंट लेना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ सप्लीमेंट्स से लिवर को नुकसान, पाचन संबंधी परेशानी या दवाओं के साथ रिएक्शन हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना फाइटोन्यूट्रिएंट्स के सप्लीमेंट्स न लें। ……………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा …………………….. यह खबर भी पढ़ें…. जरूरत की खबर- क्या है जापानी सुपरफूड माचा:न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके 7 हेल्थ बेनिफिट्स, घर पर बनाने का सही तरीका कुछ साल पहले तक माचा भारत में ज्यादातर लोगों के लिए एक हरे रंग का पाउडर था। आज यह कैफे के मेन्यू, सोशल मीडिया रील्स और फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स की पसंदीदा ड्रिंक बन चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User