सोनभद्र में सड़क हादसे में युवक की मौत:बछड़े से टकराकर उछले दोनों युवक, पूर्व विधायक का ड्राइवर घायल

Nov 08, 2026 - 15:08
0
सोनभद्र में सड़क हादसे में युवक की मौत:बछड़े से टकराकर उछले दोनों युवक, पूर्व विधायक का ड्राइवर घायल
सोनभद्र में दिवाली से ठीक पहले सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शनिवार रात घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर बाइक के सामने अचानक बछड़ा आ गया। उससे टकराकर बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पूर्व विधायक का चालक है और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बछड़े से टकराकर सड़क पर गिरे दोनों युवक हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव के पास शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी राजेंद्र (40) और अतुल दुबे (42) बाइक से रॉबर्ट्सगंज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बछड़ा सड़क पार करने लगा। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संभल नहीं सका और बाइक बछड़े से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। राजेंद्र की मौके पर मौत, अतुल गंभीर हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल अतुल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व विधायक के चालक हैं अतुल दुबे बताया गया कि अतुल दुबे पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के चालक हैं। इसके साथ ही वह खजुरी गांव में पूर्व विधायक की खेती-बाड़ी की देखरेख भी करते हैं। हादसे के बाद से उनके परिजन उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को दे दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दिवाली से पहले हुए हादसे के बाद खजुरी गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User