संभल एसपी ने 100 जवानों के साथ की पेट्रोलिंग:तीन किलोमीटर पैदल चलकर सुरक्षा व्यवस्था देखी, घाटों पर तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन देखा

Nov 18, 2026 - 16:45
0
संभल एसपी ने 100 जवानों के साथ की पेट्रोलिंग:तीन किलोमीटर पैदल चलकर सुरक्षा व्यवस्था देखी, घाटों पर तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन देखा
संभल में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने चार थानों के पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने करीब 3 किलोमीटर चलकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। घाटों और डायवर्जन पॉइंट पर पुलिस तैनात की गई है। एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व है। जिले के सिसौना घाट, जुनावई और राजघाट पर स्नान और पूजा के लिए श्रद्धालु आते हैं। आसपास के जिलों में भी मेले लगते हैं। बुधवार दोपहर 3 बजे एसपी संभल कोतवाली इलाके के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर पहुंचे। गंगा स्नान और विवादित धार्मिक स्थल की सुरक्षा के लिए उन्होंने सीओ संभल कुलदीप कुमार को योजना तैयार करने के निर्देश दिए। एसपी ने इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, नखासा थाने के एसओ संजय कुमार और सौरभ त्यागी को सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई जगह डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है। पुलिसकर्मियों को उनकी तैनाती वाली जगहों पर जानकारी दी गई है। पुलिस की कोशिश है कि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैलादेवी धाम के महंत ऋषिराज गिरी ने धाम से हरिहर मंदिर/जामा मस्जिद तक पदयात्रा का ऐलान किया है। एसपी ने कहा कि पदयात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। कार्तिक पूर्णिमा के लिए सभी जगह पुलिस तैनात है और पुलिसकर्मियों को लगातार जानकारी दी जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल सतर्क है और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रख रही है। आपराधिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही हैं और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शंकर इंटर कॉलेज चौराहे से मुंसिफ कोर्ट, अस्पताल चौराहा, मोहल्ला जगत, चमन सराय, दरीबा, घंटाघर, टंडन तिराहा, चक्की का पाट, डाकखाना रोड, विवादित धार्मिक स्थल, साहनी वाला फाटक और मनोकामना मंदिर होते हुए चौधरी सराय तक गंगा मेला डायवर्जन योजना देखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User