बहराइच में बीड़ी बम जलाते समय झुलसे बच्चे की मौत:लखनऊ में चल रहा था इलाज, दुकान के सामने रखे पीपे में गिरा था बम

Nov 10, 2026 - 18:54
0
बहराइच में बीड़ी बम जलाते समय झुलसे बच्चे की मौत:लखनऊ में चल रहा था इलाज, दुकान के सामने रखे पीपे में गिरा था बम
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में बीड़ी बम जलाते समय घायल हुए नौ वर्षीय हिमांशु की मंगलवार तड़के मौत हो गई। उसका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। ज्वलनशील पदार्थ की चपेट में आया था बच्चा घटना 30 सितंबर की है। द्विगत पुरवा गांव में कुछ बच्चे बीड़ी बम जला रहे थे। हिमांशु भी उनके साथ मौजूद था। इसी दौरान एक बम दुकान के सामने रखे पीपे में जा गिरा, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ रखा था। इसकी चपेट में आकर हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशेश्वरगंज पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User