सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर:ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, जन्म के बाद भांजे को देखने जा रहे थे

Nov 11, 2026 - 23:16
0
सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर:ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, जन्म के बाद भांजे को देखने जा रहे थे
संभल में भाई दूज पर बहन की ससुराल जा रहे बाइक सवार पिता और उनकी 2 साल की बेटी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मौत हो गई। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड पर देहपा में हुआ। खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के ओसामाफी गांव निवासी दीपचंद सिंह (31) बाइक से पत्नी स्वाति और बेटी मेघा (2) के साथ संभल के कुरकावली मिल्क गांव जा रहे थे। वहां उनकी बहन मनीषा की ससुराल है। रास्ते में देहपा के पास उनकी बाइक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दीपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी गंभीर घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचते ही बेटी ने तोड़ा दम सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस, डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रात करीब 9:15 बजे मेघा ने भी दम तोड़ दिया। स्वाति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। दो बच्चों के पिता थे दीपचंद दीपचंद और स्वाति की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनके 2 बच्चे थे। बड़ा बेटा तनिष्क चार साल का है, जबकि बेटी मेघा 2 साल की थी। दीपचंद के पिता कमल सिंह ने बताया- उनकी बेटी के यहां 3 लड़कियों के बाद बेटा हुआ था। दामाद बच्चे को देखने और गोले देने के लिए आ रहे थे। बेटा, बहू और पोती एक बाइक पर थे, जबकि 4 साल का पोता दूसरी बाइक से आ रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया- हादसे में पिता और बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User