सड़क पर गिरे ऑटो ड्राइवर को ट्रक ने कुचला:सीतापुर में धक्का लगने से गिरा, इलाज को दौरान तोड़ा दम

Nov 18, 2026 - 12:07
0
सड़क पर गिरे ऑटो ड्राइवर को ट्रक ने कुचला:सीतापुर में धक्का लगने से गिरा, इलाज को दौरान तोड़ा दम
सीतापुर में रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के ऑटो खड़ा करने को लेकर दो चालकों के बीच हुआ विवाद जानलेवा हो गया। कहासुनी के दौरान एक चालक ने दूसरे को धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ऑटो चालक और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के रानी कोठी बट्सगंज निवासी रामपाल (26) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सवारी के इंतजार में खड़ा था ऑटो जानकारी के मुताबिक, रामपाल बुधवार सुबह करीब चार बजे अपना ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा था। वह सवारी मिलने के इंतजार में ऑटो खड़ा किए हुए था। इसी दौरान वहां अनीश नाम का दूसरा ऑटो चालक पहुंच गया। ऑटो खड़ा करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धक्का लगने से सड़क पर गिरा रामपाल आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अनीश ने रामपाल को धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य ऑटो चालक भी चले गए, जबकि ट्रक चालक घायल को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। ऑटो चालक गौरी ने अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद गौरी नाम के एक ऑटो चालक ने घायल रामपाल को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ऑटो चालक और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User