रेलवे लाइन पर अधेड़ का शव दो हिस्सों में मिला:रायबरेली में परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई; चंद्रशेखर आजाद ने सीओ से वीडियो कॉल पर एफआईआर दर्ज करने को कहा
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नाथीपुर मजरे रामचंद्रपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर रामगोपाल का शव दो हिस्सों में मिला था। उनकी पहचान गांव के ही रामगोपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। उन्होंने करीब आधा दर्जन लोगों पर आरोप लगाए हैं। वही रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि बरेली एक्सप्रेस के चालक ने घटना की सूचना दी थी।कि ट्रेन की चपेट के आया है।और उसकी मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामला दलित समुदाय से जुड़ा होने के कारण आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मृतक की पत्नी और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही। चंद्रशेखर आजाद ने सीओ से वीडियो कॉल पर बात की और घटना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा। इस बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)