राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड:बेटे को खोने वाले पिता ने मांगा इंसाफ:CM को भेजा ज्ञापन, बोले- बिल्डर और KDA अफसरों पर हो कार्रवाई

Nov 20, 2026 - 13:42
0
राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड:बेटे को खोने वाले पिता ने मांगा इंसाफ:CM को भेजा ज्ञापन, बोले- बिल्डर और KDA अफसरों पर हो कार्रवाई
कानपुर में पटकापुर स्थित वार्ड-94 के राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड में दो लोगों की मौत के मामले में अब पीड़ित परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग तेज हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले 16 वर्षीय छात्र के पिता अनिल बाथम और अपार्टमेंट में रहने वाले पीड़ित परिवारों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़ित परिवार के लोग पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से भी मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस कमीश्नर से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया है कि अपार्टमेंट के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई। इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। अब तक आरोपी बिल्डरों की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद विकास जायसवाल समेत राधिका अपार्टमेंट में रहने वाले पीड़ित परिवार के लोग शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसीएम-4 पुष्पेंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। पार्षद विकास जायसवाल ने बताया कि राधिका अपार्टमेंट में हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला और 16 साल के किशोर की मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग की गई है। बिल्डर के साथ अधिकारियों की भूमिका की जांच हो मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 16 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे राधिका अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। पांच मंजिला इमारत में आग देखते ही देखते छत तक पहुंच गई। इस हादसे में एक महिला और एक किशोर की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हुए थे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि घनी आबादी वाले पटकापुर क्षेत्र में नियमों के खिलाफ कई बहुमंजिला अपार्टमेंट बनाए गए हैं। इन निर्माणों में बिल्डरों के साथ केडीए, नगर निगम और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। मांग की गई है कि हादसे की निष्पक्ष और निर्णायक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी कार्रवाई दूसरे मामलों के लिए नजीर बन सके। मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा ज्ञापन एसीएम-4 पुष्पेंद्र ने बताया कि नीरज शुक्ला, राहुल गुप्ता समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। इसे तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को आर्थिक और कानूनी सहायता देने के साथ ही बिल्डरों और सरकारी अधिकारियों के कथित गठजोड़ पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। बिल्डरों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी पीड़ित परिवार के लोग पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मुलाकात करने भी पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। लोगों का आरोप है कि हादसे के कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी बिल्डरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवारों ने बिल्डरों की जल्द गिरफ्तारी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अपार्टमेंट के निर्माण में नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User