देवरिया के 3 हजार विद्यार्थी 250 बसों से गोरखपुर रवाना:स्वामी विवेकानंद योजना के तहत मिलेगा टैबलेट

Nov 20, 2026 - 12:36
0
देवरिया के 3 हजार विद्यार्थी 250 बसों से गोरखपुर रवाना:स्वामी विवेकानंद योजना के तहत मिलेगा टैबलेट
देवरिया जिले से करीब 3000 विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह आठ बजे 250 बसों से गोरखपुर रवाना हुए। वे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम रामगढ़ताल के पास चंपा देवी पार्क में हुआ। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। इनमें जिले के कई महाविद्यालयों के चयनित छात्र शामिल थे। गोरखपुर जाने वालों में भटनी स्थित बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मोहम्मद शेर अली मदीना महाविद्यालय, मां सरस्वती बालिका महिला महाविद्यालय सोहनपुर, सदन सेनानी ठाकुर त्रिपाठी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बढ़िया फुलवरिया, राजेंद्र बाबू विश्वनाथ उत्तर महाविद्यालय बनकटिया, देवता देवी महिला महाविद्यालय बघौचघाट, ललित कॉलेज ऑफ एजुकेशन अहिरौली बघेल और एसके कन्या महाविद्यालय तिलौली के छात्र शामिल रहे। इसके अलावा रामरेखा राव इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी खोरोबारी, सरस्वती देवी वूमेन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन मोना गढ़वा, रमाशंकर कृषक महाविद्यालय और बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया के चयनित विद्यार्थियों को भी बसों से गोरखपुर ले जाया गया। सदन सेनानी ठाकुर त्रिपाठी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बढ़िया फुलवरिया, राजेंद्र बाबू विश्वनाथ उत्तर महाविद्यालय बनकटिया, देवता देवी महिला महाविद्यालय बघौचघाट, ललित कॉलेज ऑफ एजुकेशन अहिरौली बघेल और एसके कन्या महाविद्यालय तिलौली के छात्र शामिल रहे। इसके अलावा रामरेखा राव इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी खोरोबारी, सरस्वती देवी वूमेन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन मोना गढ़वा, रमाशंकर कृषक महाविद्यालय और बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया के चयनित विद्यार्थियों को भी बसों से गोरखपुर ले जाया गया। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासकीय और अर्द्धशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच, बसों की व्यवस्था और कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिले में रहकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने वाले विद्यार्थियों के लिए भी व्यवस्था करने को कहा गया था। जिलाधिकारी ने कहा था कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना है। टैबलेट से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री और शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User