भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर नागेंद्र यादव का स्वागत:उन्नाव में बोले- जिले की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करेंगे

Nov 20, 2026 - 13:42
0
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर नागेंद्र यादव का स्वागत:उन्नाव में बोले- जिले की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करेंगे
उन्नाव के भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर गांव में शुक्रवार दोपहर भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) नागेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर बात की। नागेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर निशाना साधा। यादव ने कहा कि PDA के नाम पर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भगवंतनगर तक सीमित नहीं रहेंगे। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे और संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। विधानसभा चुनाव के टिकट पर सवाल पूछे जाने पर यादव ने कहा कि टिकट का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। फिलहाल उनकी प्राथमिकता संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी निभाना है। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी उन्होंने कहा कि नेतृत्व जहां जिम्मेदारी देगा, वहां पूरी निष्ठा से काम करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर यादव को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User