कॉलेज में फंदे से लटका मिला टीचर का शव:अंबेडकरनगर में 5 साल से महाविद्यालय में रह रहे थे
अंबेडकरनगर के मां तिलिसरा देवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला। शव प्रिंसिपल चैंबर के बगल स्थित कमरे में मिला। टीचर पिछले करीब पांच वर्षों से महाविद्यालय परिसर में ही रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के भषड़ा गांव का है। सुबह कमरे में मिला शव जानकारी के अनुसार, सुशील मौर्य (42) पुत्र चंद्रभान जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया रामबाग गांव के निवासी थे। वह मां तिलिसरा देवी डिग्री कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। करीब पांच साल से महाविद्यालय परिसर में रहकर शिक्षण कार्य कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनका शव प्रिंसिपल चैंबर के बगल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना सामने आते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची टांडा कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)