तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:सीतापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, चालक फरार

Nov 20, 2026 - 13:58
0
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:सीतापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, चालक फरार
सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के ददेवरा गांव निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार मिश्रा शुक्रवार अपने घर की तरफ साइकिल लेकर जा रहे थे। वह गांव के बाहर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान बिजली का सामान लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कृष्ण कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे में कृष्ण कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User