अमरोहा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की छत काटकर चोरी:चोर करीब 2 लाख रुपए का सामान ले गए, दुकानदार ने कोतवाली में दी शिकायत
अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान में चोरों ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की छत काटकर सामान चोरी कर लिया। घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है। दुकानदार मोहम्मद जहांगीर ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चोरी में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है। दुकान बड़े इमामबाड़े के गेट के पास स्थित है। दुकानदार मोहम्मद जहांगीर, स्वर्गीय सैय्यद मोहम्मद के बेटे और मोहल्ला दानिशमंदान के निवासी हैं। उनकी दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग और मोबाइल से संबंधित सामान मिलता है। जहांगीर के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर दुकान की छत काटकर अंदर घुसे और सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग जहांगीर ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायत देकर चोरी की जांच कराने, आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)