पूर्व विधायक दयाराम पासी का हार्ट अटैक से निधन:2002 और 2007 में बसपा के टिकट पर जीते थे चुनाव
कौशांबी की चायल विधानसभा सीट के पूर्व विधायक और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाराम पासी का शुक्रवार, 20 नवंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। लगातार दो चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे दयाराम पासी वर्ष 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चायल सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। वह इस सीट से बसपा के पहले विधायक थे। 2002 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 33,799 वोट मिले थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम भारतीय को 13,016 मतों से हराया था। इसके बाद वर्ष 2007 में बसपा ने उन्हें दोबारा टिकट दिया। इस चुनाव में दयाराम पासी को 36,742 वोट मिले और उन्होंने सपा प्रत्याशी रामचंद्र पासी को 14,960 मतों से पराजित किया। दलित मतदाताओं के बीच थी अच्छी पकड़ दयाराम पासी मूल रूप से कौशांबी जिले के चायल विधानसभा क्षेत्र के रैया देह माफी (कटरा) गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम गंगा प्रसाद था। पासी समाज से आने वाले दयाराम पासी की क्षेत्र के दलित मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती थी। परिसीमन के बाद सामान्य हुई चायल सीट 2012 में परिसीमन के बाद चायल विधानसभा सीट सामान्य हो गई। इसके बावजूद बसपा ने यहां अपना प्रभाव बनाए रखा। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के आसिफ जाफरी ने जीत दर्ज की। इस तरह पार्टी ने लगातार तीसरी बार चायल सीट पर कब्जा किया। दयाराम पासी के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)