बांग्लादेशी PM का हिंसा के लिए भारत की तरफ इशारा:कहा- हसीना जहां भागकर गईं वहां का ग्रुप देश में अशांति की साजिश कर रहा

Nov 20, 2026 - 10:32
0
बांग्लादेशी PM का हिंसा के लिए भारत की तरफ इशारा:कहा- हसीना जहां भागकर गईं वहां का ग्रुप देश में अशांति की साजिश कर रहा
बांग्लादेश में इन दिनों हिंसा की घटना बढ़ गई है। इस मामले पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा, हसीना ओर उनके साथी जहां भागकर गए हैं वहां का ग्रुप देश में अशांति की साजिश रच रहा। गुरूवार को लालमोनिरहाट में एक रैली में बोलते हुए रहमान ने न तो किसी देश का नाम लिया और न ही किसी ग्रुप का। लेकिन उनका इशारा भारत की ओर है। पूर्व पीएम शेख हसीना बांग्लादेश के छात्र आंदोलन में बढ़ती हिंसा के बाद 5 अगस्त 2024 को भारत आई थीं। तब से वे यहीं हैं। बांग्लादेश कई बार प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है। भारत का कहना है कि यह कानूनी मामला है और इस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अवामी लीग के बंद के ऐलान के बीच हिंसा हसीना की पार्टी अवामी लीग ने गुरुवार को देशभर में बंद बुलाया था। पार्टी ने एक हफ्ते तक प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद यह फैसला लिया। देश लौटने के लिए शेख हसीना ने पासपोर्ट और नेशनल आईडी मांगी है। रहमान सरकार ने शेख हसीना की नया पासपोर्ट जारी करने की मांग खारिज कर दी थी। वह इसी पासपोर्ट के जरिए बांग्लादेश लौटना चाहती थीं। बंद का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी जिलों में देखने को मिला, जहां अवामी लीग का मजबूत आधार है। इस दौरान कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ हुई। 107 लोग गिरफ्तार, 7 जिलों में सुरक्षा बल तैनात हिंसा रोकने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियां 7 जिलों में तैनात की गई हैं। इनमें गोपालगंज और फरीदपुर भी शामिल हैं। इन इलाकों में शेख हसीना के समर्थकों की अच्छी-खासी संख्या है। ढाका पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के 107 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। हसीना की वापसी के ऐलान के बाद बढ़ा तनाव बांग्लादेश में 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। उनकी सरकार ने अवामी लीग पर बैन लगा दिया था और पार्टी के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। हसीना ने जुलाई 2026 में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करने की इच्छा जताई थी। इस महीने उन्होंने दोबारा कहा कि वह हर हाल में दिसंबर में लौटेंगी। इसके बाद से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा है। हसीना के गृहनगर से हिंसा की शुरुआत हुई सबसे पहले हसीना के गृहनगर तुंगीपारा में तनाव बढ़ा था। मंगलवार को अवामी लीग का समर्थक होने के शक में कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को घेर लिया। एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक उस समय थाने में करीब 30 संदिग्ध कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया था। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के घर में आग लगाई: ढाका में कई जगह बम धमाके; हसीना की पार्टी का बंद का ऐलान, 565 गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका में सुबह होने से पहले कई जगह देसी बम धमाके हुए। देश के कई हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं हुई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User