महराजगंज पुलिस ने 101 गुम मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत 25 लाख रुपए, 8 महीने में 844 मोबाइल बरामद
महराजगंज में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। 8 महीने में 2.31 करोड़ के मोबाइल बरामद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रही इस मुहिम के तहत पिछले 8 महीने में कुल 844 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल की तलाश में CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, सर्विलांस सेल और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद ली जा रही है। मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराकर फोन ब्लॉक कराएं। साथ ही नजदीकी थाने में भी सूचना दें। मोबाइल का IMEI नंबर, खरीद का बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें, ताकि बरामदगी में मदद मिल सके। इनकी रही अहम भूमिका बरामदगी अभियान में सर्विलांस सेल के शिवानंद पासवान, मो. कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार के साथ जिले के सभी थानों में CEIR का काम देख रहे पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)