प्रयागराज में कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या:बेटी ने चाचा पर आरोप लगाया, दो साल पहले कैंसर से हुई थी पति की मौत
प्रयागराज में देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। महिला की बेटी ने बताया कि बीती रात उसके चाचा घर पर आए थे। उन्होंने ही उसकी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के पीछे की असल वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। परिजनों के मुताबिक, मृतका के पति की करीब दो साल पहले कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। भैंसहाई गांव की रहने वाली थी गेंदकली, दो साल पहले कैंसर से हुई पति की मौत मृतक महिला की पहचान शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसहाई गांव निवासी गेंदकली (45) पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। पति अनिल कुमार की दो साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मृतका की बेटी रागिनी ने अपने ही चाचा पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। रागिनी के अनुसार, बीती रात उसके चाचा घर पर आए थे और उन्होंने ही उसकी मां गेंदकली पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के पीछे की मुख्य कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक, मृतका के पति अनिल कुमार का करीब दो साल पहले कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। पति की मौत के बाद से गेंदकली अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मामले की तह तक जाने में लगी हुई है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और तफ्तीश के बाद ही हत्या के असल कारणों और आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)