फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की का नोटिस:तय तारीख तक कोर्ट में पेश नहीं हुए तो संपत्ति कुर्क होगी
भदोही के चौरी थाने में दर्ज मामले में फरार आरोपियों के घरों और सार्वजनिक जगहों पर धारा 84 बीएनएसएस के नोटिस चस्पा किए गए। तय तारीख तक कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। न्यायालय ASJ/FTC-II ने दिलीप कुमार और अंशिका गुप्ता के खिलाफ उद्घोषणा के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने उनके घरों और सार्वजनिक जगहों पर डुगडुगी बजाकर नोटिस की जानकारी दी। दिलीप कुमार, हरिशचंद्र के पुत्र हैं। वे आजाद नगर, नई बाजार, भदोही के निवासी और दिलीप मेडिकल स्टोर एवं आयुष इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। अंशिका गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता की पत्नी हैं। वे K-64/1A, गोला दीनानाथ, वाराणसी की निवासी और मेसर्स राजेन्द्र एंड संस की प्रोपराइटर हैं। फर्म स्टेशन रोड, परसीपुर, चौरी थाना, भदोही में है। कोर्ट के आदेश पर अपराध शाखा विवेचना सेल, भदोही के विवेचक निरीक्षक रामनिवास सिंह ने पुलिस टीम के साथ नोटिस तामील कराए और आरोपियों के घरों पर चस्पा किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)