शाहजहांपुर में दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल:दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले; 5 महीने पहले भी हुआ था विवाद
शाहजहांपुर में बुधवार रात करीब 10 बजे दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला बंडा थाना क्षेत्र का है। लाठी-डंडे और बांका लेकर हमला करने का आरोप डभौरा सेवा बुआ सिंह कॉलोनी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। हंगामे का 22 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसे छत से बनाया गया था। इसमें दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हंगामे की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में भिड़ंत दिखाई दे रही है, लेकिन मारपीट की घटना रिकॉर्ड नहीं हुई है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक पक्ष बोला- बेटे के विरोध करने पर किया हमला घायल गुड्डू खां ने बताया कि उनका बेटा खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने धमकी दी कि घर से बाहर निकले तो उसे देख लेंगे। बेटे ने इसका विरोध किया तो कई लोग लाठी-डंडे और बांका लेकर आए और हमला कर दिया। गुड्डू के मुताबिक, हमले में उनकी पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं। उनकी पत्नी ने बुधवार रात पुलिस को शिकायत दी। दूसरे पक्ष ने जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप दूसरे पक्ष के घायल रजनीश कुमार ने आरोप लगाया कि गुड्डू पक्ष के लोगों ने प्रतिबंधित पशु काटने की बात कही थी। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट की गई। उनके परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। पांच महीने पहले भी हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब पांच महीने पहले भी शराब पीने के बाद गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शराब पीने के बाद मारपीट हुई है। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)