वन विभाग के ड्राइवर ने फंदे से लटककर दी जान:गोंडा में परिवार खेत में धान काटने गया था, कमरे में लटका मिला शव

Nov 10, 2026 - 16:25
0
वन विभाग के ड्राइवर ने फंदे से लटककर दी जान:गोंडा में परिवार खेत में धान काटने गया था, कमरे में लटका मिला शव
गोंडा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर राय गांव में वन विभाग में तैनात 52 वर्षीय ड्राइवर सुरेश चंद्र यादव ने फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार देर रात करीब आठ बजे परिवार के सदस्य धान की कटाई के बाद घर लौटे तो उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजन उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खेत से लौटे परिजनों ने देखा शव मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में धान काटने गए थे। काम खत्म कर घर लौटने पर उन्होंने सुरेश चंद्र को कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रिटायरमेंट में आठ साल बाकी थे सुरेश चंद्र यादव के रिटायरमेंट में अभी आठ साल शेष थे। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा आशीष यादव (27) चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम करता है और अविवाहित है। छोटा बेटा शैलेंद्र यादव (25) विवाहित है और प्लंबर का काम करता है। बेटी आरती यादव की भी शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी दी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User