शेयर बाजार में दिवाली पर आज 1 घंटे ट्रेडिंग:दोपहर 2:20 से मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन, पिछले 5 साल से बढ़त का ट्रेंड

Nov 08, 2026 - 05:14
0
शेयर बाजार में दिवाली पर आज 1 घंटे ट्रेडिंग:दोपहर 2:20 से मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन, पिछले 5 साल से बढ़त का ट्रेंड
भारतीय शेयर बाजार में दिवाली के मौके पर आज मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। रविवार 8 नवंबर को छुट्टी के बावजूद होने वाला ये स्पेशल सेशन 1 घंटे का होगा। लगातार दूसरे साल दोपहर में मुहूर्त ट्रेडिंग, 5 साल से बढ़त का ट्रेंड आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल शाम के समय लक्ष्मी पूजन के दौरान होती है। हालांकि, यह लगातार दूसरा साल है जब शेयर बाजारों ने इसे शाम की जगह दोपहर में आयोजित करने का फैसला किया है। पिछले साल भी यह सेशन दोपहर 1:45 से 2:45 बजे हुआ था। बाजार के कारोबारियों और निवेशकों के अनुरोध पर ही एक्सचेंजेस ने इस बार भी ट्रेडिंग दोपहर के समय में कराने की व्यवस्था की है। मुहूर्त ट्रेडिंग पर बीते 5 साल में बढ़त का ट्रेंड रहा है, लेकिन एक बार भी बाजार 1% भी नहीं चढ़ा। 2022 में मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार 0.87% चढ़ा था। 10 नवंबर को बंद रहेगा मार्केट मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद अगले दिन सोमवार को बाजार खुलेगा, लेकिन मंगलवार 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी और सीखने के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User