आर्यवीर सहवाग ने 168 बॉल पर 160 रन बनाए:अंडर-19 एशिया कप में विनीत का अर्धशतक, भारत ने UAE 310 रन का टारगेट दिया
भारत ने अंडर-19 एशिया कप में UAE को 310 रन का टारगेट दिया है। अल अमरत में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। आर्यवीर सहवाग ने शतक लगाया। उन्होंने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। आर्यवीर ने 17 चौके और 7 छक्के लगाए आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 160 रन बनाए। उनकी पारी में 17 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 95.23 रहा। वे 44.2 ओवर में 255 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें नसीम खान ने उड्डिश सूरी के हाथों कैच कराया। विनीत ने भी लगाई फिफ्टी वीके विनीत ने 69 गेंदों पर 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आर्यवीर और विनीत ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़े। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 17 रन बनाकर आउट हुए थे। आखिरी ओवरों में भारत ने गंवाए 5 विकेट भारत ने 44.2 ओवर में 255 रन पर दूसरा विकेट गंवाया था। इसके बाद टीम ने तेजी से रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवरों में विकेट भी गंवाए। यशवर्धन चौहान ने 10 गेंदों पर 17 और अन्वय द्रविड़ ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। मोहम्मद उल्वा 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। UAE की ओर से नसीम खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 48 रन देकर 4 विकेट लिए। हिदायत उल्लाह, नूरुल्लाह अयोबी और अयान मिस्बाह को एक-एक विकेट मिला। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन, लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)