त्योहार पर नियमित ट्रेनों में सीटें कम पड़ीं:बरेली होकर 72 विशेष ट्रेनें चल रहीं, किराया 30% तक ज्यादा; हवाई सफर भी महंगा

Nov 10, 2026 - 14:48
0
त्योहार पर नियमित ट्रेनों में सीटें कम पड़ीं:बरेली होकर 72 विशेष ट्रेनें चल रहीं, किराया 30% तक ज्यादा; हवाई सफर भी महंगा
बरेली होकर चलने वाली नियमित ट्रेनों में त्योहार के दौरान सीटें मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों को विशेष ट्रेनों में 30% तक ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। हवाई किराया बढ़ने से घर जाने का खर्च भी बढ़ गया है। बरेली होकर गुजरने वाली 102 नियमित ट्रेनों में आरक्षित सीटों की मांग बढ़ी है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है और कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद कम है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली होकर दोनों दिशाओं में कुल 72 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें 20 से ज्यादा ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। इनका किराया नियमित ट्रेनों से करीब 30% तक ज्यादा है। परिवार के साथ सफर करने वालों को कई टिकट बुक कराने पड़ते हैं। ऐसे में किराये में बढ़ोतरी से यात्रा का बजट बढ़ रहा है। बरेली से मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और जेवर एयरपोर्ट के लिए विमान सेवा उपलब्ध है। त्योहार के दौरान इन मार्गों पर हवाई किराया बढ़ा है। इसके चलते यात्री रेल सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं और ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ रही है। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त रैक तैयार रखे हैं। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव और इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। शनिवार को बरेली होकर गुजरने वाली 10 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई थी। यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-उत्राण विशेष ट्रेन (09129-09130) में 12 नवंबर से स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User