प्रतापगढ़ में हत्यारोपी गिरफ्तार:दिवाली को दो भाइयों में झगड़े में बीच बचाव करने गया था, एक ने पटककर गला दबाया

Nov 10, 2026 - 11:47
0
प्रतापगढ़ में हत्यारोपी गिरफ्तार:दिवाली को दो भाइयों में झगड़े में बीच बचाव करने गया था, एक ने पटककर गला दबाया
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में दीपावली की रात बीच-बचाव करने पहुंचे अमृतलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने रोहित पटेल (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रोहित ने अमृतलाल को जमीन पर पटककर उनका गला दबाया था। पुलिस के मुताबिक, पूरे धुनू गांव में दीपावली के दिन रोहित का अपने भाई मोहित पटेल से विवाद हो रहा था। दोनों भाइयों के बीच मारपीट देखकर परिवार के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान अमृतलाल ने दोनों को अलग कराया। पुलिस का कहना है कि इससे नाराज रोहित ने अमृतलाल को जमीन पर पटक दिया और उनकी छाती पर बैठकर गला दबा दिया। गंभीर हालत में अमृतलाल की मौत हो गई। घटना के बाद अमृतलाल के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई थीं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामनगर नहर पुलिया के पास से रोहित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि अमृतलाल ने भाई मोहित से विवाद के दौरान बीच-बचाव कर उसे अलग किया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अमृतलाल को सड़क पर पटककर उनकी छाती पर बैठते हुए गला दबाया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद रोहित मौके से भाग गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User