जौनपुर में घर में घुसने से रोकने पर मारपीट:सुरेरी में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद, 7 पर FIR

Nov 11, 2026 - 08:11
0
जौनपुर में घर में घुसने से रोकने पर मारपीट:सुरेरी में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद, 7 पर FIR
जौनपुर के लाइन बाजार और सुरेरी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपावली पर गांव आए युवक से मारपीट, बाइक तोड़ी लाइन बाजार थाना पुलिस ने परियावां (बनपुरवा) निवासी नागेंद्र निषाद की शिकायत पर उनके भाई वीरेंद्र निषाद और दो भतीजों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागेंद्र मुंबई में काम करते हैं और रविवार को दीपावली मनाने गांव आए थे। नागेंद्र का आरोप है कि घर पहुंचने पर भाई और उनके दो बेटों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और दरवाजे पर खड़ी बाइक तोड़ दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। थाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिवम उपाध्याय की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में शिवम ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर उनके पट्टीदार मातिवर उपाध्याय, शिवम उपाध्याय और विकास उपाध्याय ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान शौचालय और नल भी तोड़ दिया गया। थाना प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User