कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव मनाया:सोनभद्र में पूजा-अर्चना, कलम-दवात रखकर खुशहाली की कामना की

Nov 11, 2026 - 23:48
0
कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव मनाया:सोनभद्र में पूजा-अर्चना, कलम-दवात रखकर खुशहाली की कामना की
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज मे कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव बुधवार की रात 8 बजे रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा समाज की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र की ओर से किया गया। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त महाराज के समक्ष कलम-दवात रखकर पूजन किया गया। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उन्हें कलम और दवात का आराध्य देव भी माना जाता है। यम द्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग विशेष रूप से भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ आपसी भाईचारे एवं एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को पूजनोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कायस्थ बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन में समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील, संतोष, विवेक श्रीवास्तव, डॉ. कुसुमाकर और प्रभाकर श्रीवास्तव सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User