हमीरपुर में ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत:मौदहा के करहिया गांव में घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग
हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार शाम ट्रक चालक घर के अंदर मृत मिले। भतीजे ने घर का दरवाजा खोला तो वह जमीन पर पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। तबीयत खराब होने पर चल रहा था इलाज मृतक की पहचान करहिया गांव निवासी राजू कुशवाहा (48) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई। उनके छोटे भाई संतोष ने बताया कि शनिवार को राजू की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम भतीजे ने घर का दरवाजा खोला तो राजू जमीन पर पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक चलाकर चलाते थे परिवार का खर्च राजू तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह ट्रक चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी आशा करीब 15 साल पहले घर छोड़कर बांदा जिले के अतराहट स्थित अपने मायके में रहने लगी थीं। राजू के माता-पिता छोटे बेटे संतोष के साथ रहते हैं। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह परिवार में किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)