यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर मिलकर बनाएंगे तीसरा मोर्चा:लखनऊ में कल करेंगे औपचारिक ऐलान, एयरपोर्ट पर शौकत अली ने किया स्वागत
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ,नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तीसरे मोर्चे की तैयारी कर ली है। गुरुवार को लखनऊ में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। दोनों नेताओं की इस पहल से प्रदेश का सियासी मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार नजर आने लगे हैं। शौकत अली ने चन्द्रशेखर का स्वागत किया तीसरे मोर्चे की घोषणा से पहले चंद्रशेखर आजाद लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता गले मिलते नजर आए। शौकत अली ने गले लगाकर चंद्रशेखर आजाद का स्वागत किया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गरीबों, बेरोजगारों और युवाओं को ताकत देने के लिए चर्चा होगी। गरीबों को मुख्यधारा में लाने के लिए मजबूत लड़ाई लड़ेंगे। जनता का विश्वास जीतना हमारी प्राथमिकता है। चुनाव में जनता किसके साथ खड़ी है, इसका फैसला मतदाता ही करेंगे। 'नोटबंदी की पीड़ा लोग अब तक झेल रहे है' भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए चंद्रेशखर ने कहा कि नोटबंदी की पीड़ा लोग अब तक झेल रहे हैं। सरकारी नौकरियां कम हो रही हैं। दलित और पिछड़े समाज के लोगों को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नौजवान डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए भटक रहे हैं और परेशान हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तीसरे मोर्चे को लेकर जो भी रणनीति तैयार हुई है, वह गुरुवार को सबके सामने आ जाएगी। हमारा मकसद गरीबों, युवाओं और वंचित तबके को राजनीतिक ताकत देना है। जनता का समर्थन किसे मिलेगा, इसका फैसला चुनाव में होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)