हाथरस में एसपी ने 46 दरोगाओं के तबादले किए:चौकी प्रभारियों को भी बदला गया, कई को मिली नई जिम्मेदारी
हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से 46 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों के भी तबादले किए गए हैं। दरोगाओं को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है। कोतवाली और हाथरस गेट से कई दरोगाओं का तबादला चौकी मेंडू गेट, थाना कोतवाली सदर से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा को चौकी कस्बा, थाना सिकंदराराऊ भेजा गया है। चौकी मुरसान गेट, थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक सोनू कुमार को चौकी कस्बा, थाना सादाबाद भेजा गया है। थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को थाना सहपऊ, राजेन्द्र सिंह को थाना सादाबाद, सुधीर कुमार को थाना सहपऊ और शिवराज सिंह को थाना हसायन भेजा गया है। थाना हाथरस गेट से उपनिरीक्षक वीरेश्वर सिंह, देवेन्द्र पाल सिंह और शेर सिंह को थाना सादाबाद भेजा गया है। वहीं, राजेन्द्र सिंह को थाना सिकंदराराऊ भेजा गया है। सासनी, सिकंदराराऊ और हसायन थाने में भी फेरबदल उपनिरीक्षक रामकिशोर सिंह को थाना मुरसान भेजा गया है। थाना सासनी से उपनिरीक्षक वीर सिंह को चौकी खंडेलवाल, थाना सासनी में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक अतर सिंह को थाना हसायन, सुरेन्द्र सिंह को थाना मुरसान और अवनेश कुमार को थाना सादाबाद भेजा गया है। थाना सिकंदराराऊ से उपनिरीक्षक पन्नालाल को थाना हाथरस गेट और रामभरत सिंह को थाना सासनी भेजा गया है। थाना हसायन से उपनिरीक्षक भिखारी दास को थाना सासनी भेजा गया है। हाथरस जंक्शन और सादाबाद के दरोगाओं को नई जिम्मेदारी थाना हाथरस जंक्शन से उपनिरीक्षक रामकिशोर सिंह और राजेश कुमार को थाना मुरसान, जबकि भवानी शंकर शर्मा को थाना सहपऊ भेजा गया है। थाना सादाबाद से उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय को थाना कोतवाली, अजय कुमार सिंह को थाना सासनी और रविन्द्र सिंह यादव को थाना हाथरस गेट भेजा गया है। उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र और कमल किशोर को थाना कोतवाली, वीरेश कुमार को थाना हाथरस जंक्शन और शिव प्रकाश को थाना हाथरस गेट भेजा गया है। मुरसान और सहपऊ थाने से भी बदले गए दरोगा थाना मुरसान से उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह को थाना हाथरस जंक्शन, ध्रुव सिंह को थाना सासनी और प्रमोद चन्द्र को थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। थाना सहपऊ से उपनिरीक्षक रामवीर सिंह और शिवकुमार उपाध्याय को थाना कोतवाली भेजा गया है। चंदपा थाने से चार दरोगा पुलिस लाइन भेजे गए थाना चंदपा से उपनिरीक्षक केशव दयाल को थाना सासनी, साहब सिंह को थाना हाथरस गेट और रनवीर सिंह को थाना हसायन भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राठौर को वाचक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक और त्रिवेन्द्र सिंह को स्थानीय अभिसूचना इकाई में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव और मेघनाथ सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। चौकी प्रभारियों की भी बदली गई तैनाती चौकी कस्बा, थाना सिकंदराराऊ से उपनिरीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को थाना सिकंदराराऊ में तैनाती दी गई है। चौकी कस्बा, थाना सादाबाद से उपनिरीक्षक अंकित कुमार को चौकी मेंडू गेट, थाना कोतवाली भेजा गया है। थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह को चौकी मुरसान गेट, थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। वहीं, थाना सहपऊ से उपनिरीक्षक नवीन कुमार को चौकी खंडेलवाल, थाना सासनी भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)